ipl (5)

VIDEO: आईपीएल 2025 से पहले लागू हो सकते हैं नए नियम, जानें पूरा मामला

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले नियमों में कुछ बदलाव हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल चेयरमैन को पत्र भी लिखा है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 का पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। पहले मैच में केकेआर और आरसीबी की टीमें आमने सामने होंगी। इसके बाद दूसरा मैच सीएसके बनाम मुंबई के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा। हालांकि आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले कुछ नए नियम लागू हो सकते हैं। दरअसल स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल को एक चिठ्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को शराब और नशे के विज्ञापन से दूर रखा जाए।

विज्ञापन

क्योंकि भारत में खिलाड़ी युवाओं के आदर्श हैं। साथ ही मंत्रालय ने कहा है कि खेल को तंबाकू और शराब से न जोड़ें। सरोगेट विज्ञापन पर भी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोक लगाने की सलाह दी है। स्पोर्ट्स फैसिलिटी में भी तंबाकू न बेचने की बात कही गई है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ