उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीते दिनों स्वयंभू भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई थी। यह मामला तब से ही सुर्खियों में बना हुआ है। मामले में एक्शन लिया जा रहा है लेकिन जिस बाबा का कार्यक्रम था उसे लेकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है। बता दें कि इस बाबा को साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा के नाम से जाना जाता है और उसका असली नाम सूरज पाल है। घटना में प्रशासन से लेकर आयोजकों तक सब पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन चमत्कारी बाबा को लेकर किसी के मुंह से बोल नहीं फूट रहे।
न तो इस घटना को लेकर दर्ज की गई एफआईआर में बाबा का नाम था और न ही कोई सीधे तौर पर बाबा को दोषी ठहरा रहा है। सत्ता पक्ष अपनी नाकामी की वजह से शांत हो यह तो समझ आता है लेकिन हर मुद्दे पर सरकार की आलोचना करने वाले विपक्षी नेता भी इस मुद्दे पर मौन साधे हुए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या ऐसा वोट बैंक की राजनीति को देखते हुए किया जा रहा है? बता दें कि बाबा के जिस कार्यक्रम में मौत का तांडव मचा उसमें करीब ढाई लाख लोग मौजूद थे जबकि अनुमति केवल 80,000 लोगों की ली गई थी।
संबंधित खबरें
'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
13 mins agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
7 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 day agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
2 days agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 days agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
2 days agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines