हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बाबा नहीं भगवान कहो...देखिए कैसे पत्रकार पर भड़की भक्त? हाथरस में 121 लोगों की मौत से भी नहीं लिया सबक

Bhole Baba Devotees Interation: हाथरस में जिस भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई, उसके भक्तों से पत्रकार ने खास बातचीत की, लेकिन एक बात कहने पर भक्त भड़क गई। उसके बाद महिला ने पत्रकार को जो बताया, देखिए इस स्पेशल रिपोर्ट में…

विज्ञापन

Bhole Baba Devotees Interaction With Reporter: उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। अपनी बात कहकर बाबा जाने लगे तो अचानक अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते अफरा तफरी भगदड़ में बदल गई। लोग इधर-उधर भागने लगे, जिसे जहां रास्ता दिखा, वहां दौड़ा। लोग गिरने लगे, चीख पुकार मची, पैरों नीचे कुचले जाने लगे। करीब एक घंटे बाद जब माहौल शांत हुआ तो पंडाल में लाशें ही लाशें बिखरी पड़ी थीं। करीब 121 लोग मौत के मुंह में समा गए थे। पूरे देश ने तबाही का वो खौफनाक मंजर देखा, जिसने दिल दहला दिया। बाबा हादसे से पल्ला झाड़कर अंडरग्राउंड हो गए और बाबा के भक्त हैं कि उनकी महिमा का गुणगान किए नहीं थक रहे। ऐसी ही एक रिपोर्ट हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जिसमें बाबा की भक्त उस वक्त पत्रकार पर भड़क गई, जब उसने भोले बाबा को बाबा कह दिया। देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola