Manohar Lal Khattar

खट्टर से मिलने पहुंचे JJP के 3 MLA, टूट के आसार तेज, गंभीर हो रहा हरियाणा का सियासी संकट

Haryana Political Crisis: जजपा ने हाल ही में एनडीए से अलग होने का फैसला किया था और इसके प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख नायब सिंह सैनी की सरकार से बहुमत साबित कराने की मांग की थी। वीडियो में समझिए हरियाणा की राजनीति की तस्वीर।

Haryana Political Crisis : हरियाणा में चल रहा सियासी संकट अभी और गंभीर हो सकता है। ताजा अपडेट यह है कि जजपा (जननायक जनता पार्टी) के तीन विधायक आज यानी गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंचे। बता दें कि जजपा ने हाल ही में एनडीए से अलग होने का फैसला किया था और इसके प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख नायब सिंह सैनी की सरकार से बहुमत साबित कराने की मांग की थी। लेकिन उनके 3 विधायकों का खट्टर के पास पहुंचना इस आशंका को बल दे रहा है कि जजपा में जल्द टूट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

अटकलें हैं कि ये तीनों विधायक कभी भी दल बदल सकते हैं और भगवा दल में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि राज्य में जजपा के पास 10 विधायक हैं। जानकारी के अनुसार खट्टर और जजपा विधायकों की बैठक पानीपत में हुई। करीब 2 घंटे चली इस बैठक में राज्य के राजनीतिक संकट पर चर्चा हुई। यह बैठक राज्य सरकार में मंत्री महिपाल ढांडा के आवास पर हुई थी। उन्होंने इस पर टिप्पणी नहीं की कि बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा की गई। इस वीडियो में समझिए हरियाणा के सियासी संकट की वर्तमान तस्वीर क्या है और आने वाले समय में इसमें क्या बदलाव आ सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ