Haryana Jammu Kashmir Assembly Election 2024
विज्ञापन

Video: क्या एग्जिट पोल गलत साबित हुए ? Rajeev Ranjan से समझिए

Exit Polls 2024 Latest Update: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल को अनुमान क्या गलत साबित हो रहे हैं? मतगणना में हरियाणा में बड़ा उल्टफेर होने के आसार हैं, जबकि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है।

Haryana Jammu Kashmir Exit Polls Analysis: हरियाणा और जम्मू कश्मीर में मतगणना चल रही है और दोनों राज्यों में बड़ा उल्टफेर होने के आसार हैं। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला। जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन जैसे ही EVM मशीनें खुलीं, हरियाणा में रुझान पलट गए। भाजपा आगे निकल गई। जम्मू कश्मीर में एग्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते नजर आ रहे हैं, लेकिन क्या हरियाणा में एग्जिट पोल के अनुमान सही साबित होंगे? जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस को बहुमत मिला तो महबूबा मुफ्ती किंगमेकर बन सकती हैं। मुफ्ती की पार्टी जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) भी सीटें जीत सकती है। वहीं हरियाणा में कांग्रेस का सपना धूमिल होता नजर आ रहा रहा है। ऐसे में आइए राजीव रंजन से समझते हैं कि एग्जिट पोल को आंकड़े सही साबित होंगे या गलत?

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ