Nayab Singh Saini

एग्जिट पोल के आंकड़ों पर क्या बोले हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी?

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा के एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद सीएम नायब सिंह सैनी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाएगी।

Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा में 90 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं। शनिवार को वोटिंग के बाद सामने आए एग्जिट पोल के अनुमानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार नजर आए। कांग्रेस को 50 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि बीजेपी को 20-25 सीटें मिल सकती हैं। ऐेसे में अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित हुए तो बीजेपी 10 साल बाद सत्ता से बाहर हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी एग्जिट पोल के आंकड़ों से सहमत नहीं हैं। उनका मानना है कि बीजेपी राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में कहा- बीजेपी 8 अक्टूबर को तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उसे पूर्ण बहुमत मिलेगा। हालांकि यह कहते हुए उनके चेहरे पर थोड़ी शिकन भी नजर आई। नायब सिंह सैनी ने अनिल विज के बयान पर क्या कुछ कहा?

इस वीडियो में देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ