Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सर्वों के मुकाबले नतीजे बिलकुल अलग आए हैं, यहा बीजेपी बहुमत में आई है और सरकार बना रही है। वहीं, कांग्रेस की इस हार ने प्रदेश में पार्टी नेतृत्व पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के सत्ता से दूर रहने के कई कारण हो सकते हैं। क्या आप से गठबंधन न करने से पार्टी को नुकसान हुआ? इसके अलावा पार्टी के प्रदेश लीडरशिप से ऐसा क्या मिस-कैलकुलेशन हुआ जो पार्टी को सत्ता से दूर रहने का कारण बना है?
इन सब सवालों पर न्यूज 24 की डिबेट में वरिष्ठ पत्रकार Vijai Trivedi ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के लीडर है। लेकिन क्या वो जो सोचते हैं? वह उस पर स्टैंड कर पाते हैं, क्या प्रदेश का पार्टी नेतृत्व उनकी बात को सुनते हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चाहा कि कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा को साथ लेकर दलित वोट बटोरे जाएं लेकिन जमीन स्तर पर ऐसा नहीं हुआ। भूपेंद्र हुड्डा बीते चार चुनाव हारे हैं लेकिन राहुल गांधी उन्हें बदल नहीं पाए। बता दें हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं। इनमें से बीजेपी को कुल 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 अन्य को 3 और जेजेपी को एक सीट नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
17 hrs agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 day agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines