Congress

Video: केजरीवाल से गठबंधन न करना कांग्रेस को पड़ा महंगा...

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं। इनमें से बीजेपी को कुल 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 अन्य को 3 और जेजेपी को एक सीट नहीं मिली है।

Haryana Election Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में सर्वों के मुकाबले नतीजे बिलकुल अलग आए हैं, यहा बीजेपी बहुमत में आई है और सरकार बना रही है। वहीं, कांग्रेस की इस हार ने प्रदेश में पार्टी नेतृत्व पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस के सत्ता से दूर रहने के कई कारण हो सकते हैं। क्या आप से गठबंधन न करने से पार्टी को नुकसान हुआ?  इसके अलावा पार्टी के प्रदेश लीडरशिप से ऐसा क्या मिस-कैलकुलेशन हुआ जो पार्टी को सत्ता से दूर रहने का कारण बना है?

विज्ञापन

इन सब सवालों पर न्यूज 24 की डिबेट में वरिष्ठ पत्रकार Vijai Trivedi ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के लीडर है। लेकिन क्या वो जो सोचते हैं? वह उस पर स्टैंड कर पाते हैं, क्या प्रदेश का पार्टी नेतृत्व उनकी बात को सुनते हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने चाहा कि कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा को साथ लेकर दलित वोट बटोरे जाएं लेकिन जमीन स्तर पर ऐसा नहीं हुआ। भूपेंद्र हुड्डा बीते चार चुनाव हारे हैं लेकिन राहुल गांधी उन्हें बदल नहीं पाए। बता दें हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट हैं। इनमें से बीजेपी को कुल 48, कांग्रेस को 37, इनेलो को 2 अन्य को 3 और जेजेपी को एक सीट नहीं मिली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ