Haryana Election Result 2024

Video: 9 सीटों पर इन्‍होंने कांग्रेस को कैसे हराया? कुछ वोटों से पिछड़ गई पार्टी

Video: 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा इलेक्शन 2024 के नतीजे आए। हरियाणा में एक बार फिर से बीजेपी ने बाजी मारी। इस इलेक्शन में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली तो कांग्रेस को 37 सीटें मिली। लेकिन क्या हुआ कि कांग्रेस की हरियाणा में जीत नहीं हो सकी?

Video: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आए। जिसमें राज्य में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही थी। तमाम मीडिया आउटलेट्स ने सर्वे में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई थी। 8 अक्टूबर यानी चुनाव रिजल्ट के दिन भी रुझानों की शुरुआत में कांग्रेस आगे चल रही थी, लेकिन कुछ राउंड काउंटिंग के बाद कांग्रेस BJP से पिछड़ती दिखी। इस दौरान बीजेपी ने पूरी बाजी ही पलट दी। हरियाणा में कांग्रेस की हार में कुछ सीटों ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन

कांग्रेस के लिए जिन सीटों को वोट कटवा सीटें माना गया उसमें सबसे पहले नंबर पर थी सोहना। सोहना में बीजेपी को 61243 वोट मिले और कांग्रेस को 49366 वोट मिल पाए। दूसरी सीट की बात करें तो ये थी नरवाना, जहां पर BJP को 59474 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 47974 वोट मिले। इस लिस्ट में और भी कई सीटों के नाम शामिल हैं जहां पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इस वीडियो में पूरा समीकरण समझिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ