chandrashekhar azad ravan

हरियाणा चुनाव के लिए क्या है चंद्रशेखर आजाद का प्लान? कैमरे पर बताई रणनीति

Haryana Election 2024 Chandrashekhar Azad: लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने हरियाणा चुनाव के लिए अपनी रणनीति का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि वह राजस्थान काफी करीब से चूक गए थे, लेकिन हरियाणा में ऐसा नहीं होने देंगे।

Haryana Election 2024 Chandrashekhar Azad: हरियाणा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव 5 अक्टूबर 2024 को होंगे। इसके लिए कई नेता रोड शो कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीति में दखल रखने वाले दलित नेता, भीम आर्मी के संस्थापक और लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने भी हरियाणा का रुख किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जगह-जगह दौरे करना शुरू कर दिया है। चंद्रशेखर ने चुनाव के लिए हुंकार भर दी है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान चुनाव में बेहद करीब से चूक गए। राजस्थान की 12 सीटों पर हम तीसरे नंबर और तीन सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे। हम हरियाणा नहीं चूकेंगे। हमारा किसानों से गठजोड़ हुआ है। नौजवान लोगों ने ये बीड़ा उठाया है कि हम लोग इस बार किसी के भरोसे नहीं रहेंगे, खुद अपनी लड़ाई लड़ेंगे। चंद्रशेखर रावण ने हरियाणा चुनाव के लिए और क्या कहा, इस वीडियो में देखें…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ