---विज्ञापन---

AAP-कांग्रेस गठबंधन में कहां फंसा पेंच? Inside Story, भाजपा को मिलेगा सीधा फायदा?

Haryana Election 2024 AAP-Congress News: हरियाणा चुनाव से पहले राज्य में बड़ा सियासी उथल-पुथल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से किनारा कर लिया है। आखिर इसकी क्या वजह है?

Haryana AAP Congress Alliance
---विज्ञापन---

Haryana Election 2024 AAP-Congress Alliance: विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही हरियाणा का रण बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। पहले विनेश फोगाट ने कांग्रेस के खेमे से सियासी पारी का आगाज किया। अब आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 में एक साथ चुनावी मैदान में उतरने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) अब हरियाणा में अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। बीते दिन AAP ने पहली सूची में 20 विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी की। वहीं आज AAP की दूसरी लिस्ट भी सामने आ गई।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि AAP-कांग्रेस का गठबंधन फेल हो गया। AAP का कहना है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ने गठबंधन की संभवनाओं पर पानी फेर दिया। खबरों की मानें तो आप और कांग्रेस में गठबंधन ना होने की असली वजह सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच था। AAP ने कांग्रेस से 90 में से 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की मांग की थी। मगर कांग्रेस AAP को सिर्फ 5 सीटें देने पर राजी हुई थी। ऐसे में AAP ने अलग चुनाव लड़ने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया। देखें वीडियो…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 10, 2024 01:55 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola