हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: ईद की छुट्टी कैंसिल होने पर सदन में हंगामा, हरियाणा सीएम बोले, इसे मुद्दा न बनाएं

हरियाणा में ईद की छुट्टी को लेकर इन दिनों सियासी हलचल बढ़ गई है। जब से राज्य के मुख्यमंत्री ने ईद की छुट्टी कैंसिल करने का ऐलान किया है, तभी से विपक्ष उनकी आलोचना कर रहा है। छुट्टी को लेकर सदन में भी हंगामा हुआ।

विज्ञापन

हरियाणा सरकार के ईद की छुट्टी कैंसिल करने के बाद से प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। छुट्टी कैंसिल करने का मुद्दा सदन में उठा। जिस पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुस्लिम समुदाय का एक ही त्योहार होता है, जिसकी छुट्टी को भी वैकल्पिक छुट्टी में क्यों बदला गया? दरअसल, फाइनेंशियल ईयर का आखिर होने के चलते सीएम नायब सैनी ने छुट्टी कैंसिल की है। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा ने भी कहा कि ‘पूरे देश में ईद के दिन की छुट्टी है, लेकिन यहां नहीं, ये गलत है। इस पर सीएम सैनी ने सदन में इसे मुद्दा न बनाने की बात कही।

आफताब अहमद ने उठाए सवाल

आफताब अहमद ने सदन में कहा कि ‘अभी रमजान चल रहे हैं और ईद-उल-फितर का त्योहार 31 मार्च को है। फाइनेंशियल ईयर एंड के चलते उसको रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे बना दिया गया। उन्होंने कहा कि एक ही त्योहार है, जो पूरे देश में मनाया जाएगा। इतने में सीएम नायब सैनी खड़े होते हैं और बताते हैं कि उन्होंने छुट्टी कैंसिल क्यों की है। वह कहते हैं कि इस पर विचार किया गया है, फाइनेंशियल ईयर का लास्ट है, इसके पहले शनिवार और रविवार को भी छुट्टी है, जिसके बाद फिर 31 तारीख है। सीएम ने आगे कहा कि कई ट्रांजेक्शन  लास्ट में ही होते हैं, इसको कोई मुद्दा न बनाएं।

ये भी पढ़ें: Video: राणा सांगा पर ‘संग्राम’! करनी सेना ने दी खुली चुनौती, फिर याद आए आडवाणी के ‘जिन्ना’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola