---विज्ञापन---

हरियाणा में क्या BJP और JJP की राहें होंगी अलग या साथ लड़ेंगी चुनाव?

Lok Sabha Election 2024: दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 3 मार्च को जेजेपी की बैठक है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी जो निर्णय होगा उस पर काम किया जाएगा।

---विज्ञापन---

Haryana Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) की गठबंधन सरकार है। लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 में दोनों की राहें अलग हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी खड़ा करने पर काम कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को दुष्यंत चौटाला का बयान आया है कि वो सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 3 मार्च को जेजेपी की बैठक है। जिसमें पार्टी अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला समेत प्रदेश के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बैठक में पार्टी जो निर्णय होगा उस पर काम किया जाएगा।

जल्द होगा शेड्यूल जारी

बता दें जेजेपी लगातार लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं की बैठकें और अन्य कार्यक्रम कर रही है। अभी तक पार्टी छह लोकसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम कर चुकी है। जल्दी ही पार्टी 7 वीं नव संकल्प रैली करेगी, इसका शेड्यूल जारी होने वाला है। इस रैली को लोकसभा चुनाव को लेकर किया जा रहा है। फिलहाल दुष्यंत चौटाला बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2024 09:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola