हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: 'हरियाणा में हारेगी BJP'...युवक की बात सुन भड़के मनोहर लाल खट्टर ने लिया बड़ा एक्शन

Mnohar Lal Khattar Rally: जनसभा में युवक ने ऐसी बात कह दी कि मनोहर लाल खट्टर भड़क गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को उसे जनसभा से बाहर निकालने का आदेश दे दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से भ्रम में न पड़ने की अपील भी की।

विज्ञापन

Manohar Lal Khattar Angry Reaction: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मतदान 5 अक्टूबर को हैं और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। 90 विधानसभा सीटों पर इस बार भी भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं प्रदेश में चुनाव प्रचार चल रहा है। इसके लिए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एक प्रत्याशी कमल गुप्ता के पक्ष में प्रचार करने के लिए हिसार में एक जनसभा करने पहुंचे। वहां मौजूद एक युवक की बात सुनकर वे भड़क गए।

युवक बात करते-करते मंच तक आ गया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उस युवक को पकड़ लिया। युवक ने कुछ ऐसा कह दिया कि मनोहर लाल खट्टर भड़क गए। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि इसे पकड़ लो और बाहर ले जाओ। इसकी हिम्मत कैसे हुई? इसके जवाब में युवक ने भी पलटवार किया। वहीं मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है। हिसार में भाजपा के 2 नहीं एक ही प्रत्याशी हैं। News24 की स्पेशल रिपोर्ट देखिए और जानिए कि आखिर युवक ने ऐसा क्या कहा, जो मनोहर लाल खट्टर इतना भड़क गए?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola