Haryana Assembly Election Result Impact: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की हार के बाद से ही उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इंडिया गठबंधन की अन्य सहयोगी पार्टियां लगातार कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठा रही हैं। सबसे पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को अति आत्मविश्वास से बचना चाहिए। तो लगे हाथ पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कह दिया कि पार्टी विधानसभा चुनाव में अकेले ही मैदान में उतरेगी।
वहीं महाराष्ट्र में भी शिवसेना कह चुकी है कि अगर कांग्रेस अकेले लड़ना चाहे तो अकेले लड़ सकती हैं। वहीं यूपी में सपा ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे पहले सपा पर कांग्रेस दबाव बना रही थी कि 10 में से 5 सीटों पर वह चुनाव लड़ना चाहती है। ऐसे में इस पूरे मामले में न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद फ्रंटफुट पर खेल रही पार्टी के लिए ये नतीजे बड़ी परेशानी पैदा करने वाले हैं।
राजीव रंजन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अलग-अलग राज्यों की पार्टियां गठबंधन पर जोर इसलिए दे रही थी क्योंकि उन्हें वहां पर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़नी थी, लेकिन अब राज्यों के चुनाव है ऐसे में सभी क्षेत्रीय पार्टियों को अपने अस्तित्व की चिंता नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को गठबंधन की राजनीति पर जोर देना होगा।
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
13 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
16 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
18 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
19 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines