---विज्ञापन---

Video: Vinesh Phogat की नजर में देशद्रोही कौन? पहली बार बृजभूषण सिंह पर खुलकर बोलीं

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने जब से कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है तभी से वो ज्यादा सुर्खियों में हैं। हाल ही में विनेश ने बृजभूषण सिंह और बीजेपी पर निशाना साधते हुए देशद्रोह का मुकदमा चलाने की बात की है।

Vinesh Phogat
---विज्ञापन---

Vinesh Phogat: रेसलर विनेश फोगाट ने हाल ही में अखाड़ा छोड़कर राजनीति के मैदान में एंट्री ली है। पिछले कुछ दिनों से विनेश फोगाट काफी सुर्खियों में रहीं। पेरिस ओलंपिक में मेडल से चूकने के बाद बृजभूषण सिंह ने विनेश फोगाट पर कई इल्जाम लगाए थे। विनेश फोगाट पहली बार बृजभूषण के बयानों पर खुलकर बोलती नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान ने पहले इतनी हिम्मत नहीं दी थी वर्ना बहुत सी बच्चियां बच जाती। थप्पड़ मारने का भी टाइम आएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर में शक्तिशाली होती तो बृजभूषण को अंदर डाल देती।

विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह के अलावा उन लोगों पर भी सवाल उठाए विनेश के मेडल ना जीतने पर खुशी मना रहे थे। विनेश ने कहा कि ‘मेडल देश के लिए जीतने वाली थी, ये खुद के लिए नहीं था। लेकिन कुछ लोग इसको सिर्फ मेरी हार समझ रहे हैं। जबकि इससे देश का अपमान हुआ है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। वीडियो में देखिए विनेश फोगाट ने क्या-क्या कहा…

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2024 02:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola