Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नामांकन का आखिरी तारीख 12 सितंबर थी। कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने सभी 90 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे। हरियाणा चुनाव में सबसे बड़ी समस्या अब पार्टियों के सामने बागी नेताओं की है। बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद जो बगावत हुई उससे पार्टी अभी तक संभल नहीं पाई। कुछ बगावती नेता पार्टी छोड़कर आप और जजपा जैसी पार्टियों में शामिल हो गए तो कुछ निर्दलीय ही मैदान में उतर गए हैं।
इसको लेकर न्यूज24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस ने जान-बूझकर लिस्ट जारी करने में देरी की ताकि बागी नेताओं को नामांकन करने का मौका नहीं मिले। ऐसी ही रणनीति बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी के बाद अपनाई। कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला मैदान में हैं। इसके अलावा कैथल की दूसरी सीटों से भी कांग्रेस के बागी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
कल भारतीय जनता पार्टी की बागियों को मनाने के लिए रोहतक में मीटिंग में हुई। मीटिंग में सीएम सैनी और धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में बागियों को मनाने के लिए रणनीति बनाई गई। बीजेपी की कोशिश है कि पीएम मोदी की रैली से पहले सभी सीटों पर बागियों को मना लिया जाए। वहीं कांग्रेस में भी कमोबेश वही स्थिति है। ऐसे में आइये जानते हैं राजीव रंजन बागियों को लेकर क्या कुछ कहते हैं?
संबंधित खबरें
टीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
4 hrs agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
1 day agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
1 day agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
1 day agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
1 day agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
2 days agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
2 days agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
2 days agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines