Jayant Chaudhary
विज्ञापन

Video: विधानसभा चुनाव में जाटलैंड से क्यों बच रहे जयंत चौधरी?

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, यहां 1 अक्टूबर को सभी सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। 

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हैं। लेकिन यहां जाटलैंड में आरएलडी पार्टी और जाट समाज के नेता जयंत चौधरी कहीं नजर नहीं आ रहे। जबकि नई पार्टी आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद एक्टिव हैं। राजनीतिक गलियारों में ऐसा मानना है कि उनके पिता अजित सिंह के रहते हुए आरएलडी ने हरियाणा में जाटों के बीच पैठ बनाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। इसकी वजह राज्य में चौधरी देवीलाल के परिवार की मजबूत पैठ को माना जाता है।

इसके अलावा फिलहाल जयंत चौधरी एनडीए सरकार का हिस्सा हैं। ऐसा बताया गया है कि इस गठबंधन के तहत उन्हें अभी तक हरियाणा में सीटें नहीं दी गई हैं। बता दें हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं, यहां 1 अक्टूबर को सभी सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 4 अक्टूबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ