Haryana Assembly Election 2024

Haryana में कौन पास-कौन फेल? गुटबाजी से कैसे मिलेगी गद्दी? News24 की स्पेशल रिपोर्ट

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के रण में गुटबाजी के बीच कौन बाजी मारेगा? क्योंकि चुनावी बिसात बिछ चुकी है। मतदान की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन सरताज कौन बनेगा? आइए देखते हैं News24 की ये स्पेशल रिपोर्ट…

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की सियासत बिछ चुकी है। बिसात की मोहरे सज चुकी हैं। चालें चली जा रही हैं। 5 राजनीतिक दल भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल चुनावी रण में टकराएंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नायब सैनी, दुष्यंत चौटाला, ओम प्रकाश चौटाला परिवार सभी ने अपनी कमर कस ली है। नायब सैनी जहां एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने और भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने की कोशिश रहेगी, वहीं कांग्रेस भी इस बार बड़ा उलटफेर करने की कोशिश में रहेगी।

इनेलो मायावती की बसपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी, वहीं जजपा ने बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में होगा, लेकिन जजपा-इनेलो-बसपा इस बार सीटों में सेंध लगा सकती हैं। वहीं कांग्रेस के 2 धड़े पार्टी के नुकसान का कारण बन सकते हैं, क्योंकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा दोनों ही मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखते हुए तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में गुटबाजी के बीच गद्दी किसके हाथ लगेगी? आइए न्यूज24 की स्पेशल रिपोर्ट से समझते हैं…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ