
ये हावर्ड-कैंब्रिज वाले गजब के होते हैं, रसूख न रहे तो देखिये क्या करते हैं?
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary
Harvard Cambridge politicians in India: राजनीति में शिक्षा का कोई विशेष महत्व नहीं है। अगर कोई व्यक्ति शिक्षित हैं तो ये जरूरी नहीं है कि वह एक सफल राजनेता बनेगा। वहीं अगर कोई नेता नाममात्र का पढ़ा है तो वह राजनीति में बड़े स्तर पर सफलता हासिल करता है। कुछ लोग जमीन से उठकर राजनीतिज्ञ बनते हैं तो वहीं कुछ बिना कुछ किए ही राजनीति में आ जाते हैं। भारतीय राजनीति में ऐसे ही दो उदाहरण है पहला राघव चड्ढा और दूसरा मणिशंकर अय्यर का। राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले उन्होंने दिल्ली की राजिंदर नगर सीट से विधायक का चुनाव भी जीता।
ऐसा ही एक उदाहरण मणिशंकर अय्यर का है। वे भी भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे। राजीव गांधी के शासनकाल में ये कांग्रेस जाॅइन करते हैं, इसके बाद बनी कांग्रेस की सरकारों में वे मंत्री भी रहते हैं। आइये वीडियो के जरिए समझते हैं विदेश में पढ़कर कैसे कोई व्यक्ति राजनीति में आ जाते हैं?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: