VIDEO: हारिस रऊफ ने कंगारुओं का किया बुरा हाल, 29 रन देकर समेट दी ऑस्ट्रेलियाई टीम

Haris Rauf: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे मैच में हारिस रऊफ ने कमाल की गेंदबाजी कर दी। उन्होंने पांच विकेट हॉल लेकर ऑस्ट्रेलिया को पस्त कर दिया।

AUS vs PAK (3)

Haris Rauf: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कमाल की गेंदबाजी की और पांच विकेट हॉल भी ले लिया। उन्होंने अपनी रफ्तार से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को गिरफ्तार कर लिया।

हारिस के अलावा शाहीन अफरीदी ने भी 3 विकेट झटके। रऊफ ने इस मैच में 8 ओवर में 29 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए थे। उन्होंने 48 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

 

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ