हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी? जानें मुंबई और PBKS के बीच ट्रेड डील की पूरी डिटेल्स

Hardik Pandya: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई और पंजाब किंग्स के बीच हार्दिक को लेकर बड़े ट्रेड डील की बात सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच इस ट्रेड डील को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है.

विज्ञापन
मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या (PIC credit - ANI)

Hardik Pandya, IPL 2027 Trade: आईपीएल 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि हार्दिक मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स (PBKS) में शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड डील को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है. हालांकि, अभी तक MI और PBKS की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब फ्रेंचाइजी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए काफी गंभीर है. इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नाम भी इस रेस में सामने आया था.

लेकिन अब पंजाब किंग्स को हार्दिक को हासिल करने का सबसे मजबूत दावेदार बताया जा रहा है.बताया जा रहा है कि पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग और मुंबई इंडियंस के बीच पुराने रिश्तों के चलते इस डील को आगे बढ़ाने में मदद मिली है. संभावित ट्रेड में पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि, इस प्रस्ताव की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

क्या है IPL में ट्रेड का नियम?

आईपीएल में ट्रेड के जरिए एक फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ी को दूसरी टीम में भेज सकती है. यह प्रक्रिया दो तरीकों से हो सकती है. पहला, दोनों टीमें आपसी सहमति से खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती हैं. दूसरा, एक टीम खिलाड़ी के बदले दूसरी टीम को नकद रकम दे सकती है. इस डील में खिलाड़ियों की सहमति भी जरूरी होती है. इसके अलावा ट्रेड को बीसीसीआई और आईपीएल की निर्धारित प्रक्रिया के तहत मंजूरी मिलनी होती है. अगर हार्दिक पंजाब किंग्स में शामिल होते हैं तो टीम को एक अनुभवी ऑलराउंडर और कप्तानी का विकल्प मिल सकता है. फिलहाल फैंस को इस संभावित ट्रेड पर आधिकारिक ऐलान का इंतजार रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आखिरी बार हुआ था बुरा हाल, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola