---विज्ञापन---

कितने करोड़ में होगी हार्दिक पांड्या की MI से विदाई? CSK के साथ मेगा ट्रेड पर 3 बड़ी अपडेट आई सामने

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ट्रेड के जरिए हार्दिक को अपनी टीम में शामिल कर सकती है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

हार्दिक पांड्या के संभावित ट्रेड से जुड़ी मुख्य बातें

हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस (MI) छोड़ने और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल होने की अटकलें हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CSK हार्दिक को एक गेंदबाज, मध्य क्रम के बल्लेबाज और भविष्य के कप्तान के रूप में देख रही है.

इस संभावित ट्रेड में शिवम दुबे और खलील अहमद को मुंबई इंडियंस भेजा जा सकता है, साथ ही चेन्नई फ्रेंचाइजी 10 करोड़ रुपये अतिरिक्त दे सकती है.

वर्तमान स्थिति

मुंबई इंडियंस के सूत्रों के अनुसार, हार्दिक के भविष्य पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है और किसी भी फ्रेंचाइजी या आईपीएल ने इस ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Hardik Pandya (PIC Credit -AI)
---विज्ञापन---

IPL Trade Update, Hardik Pandya: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस (MI) छोड़ने की अटकलें जोरों पर हैं. खबरें हैं कि हार्दिक आगामी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा बन सकते हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर हार्दिक के अन्य फ्रेंचाइजियों जैसे कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में भी शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल टीम का रिव्यू चल रहा है और हार्दिक के भविष्य पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. अब तक किसी भी फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से इस संभावित ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, चेन्नई सुपर किंग्स हार्दिक को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर रही है और यह डील लगभग पक्की हो चुकी है. सीएसके उन्हें खरीदेगी, क्योंकि उन्हें एक बॉलर, मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज और भविष्य के लिए एक कप्तान भी चाहिए. ऐसे में यह डील हो सकती है. दावा किया जा रहा है कि इस डील में शिवम दुबे और खलील अहमद को मुंबई इंडियंस भेजा जा सकता है. इसके अलावा, चेन्नई फ्रेंचाइजी 10 करोड़ रुपये और दे सकती है. अगर यह ट्रेड होता है, तो आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ी एक्सचेंज में से एक साबित हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- विराट कोहली के खास सहित ये 3 दिग्गज चीफ सिलेक्टर की रेस में हैं शामिल, अगरकर की छीन सकती है कुर्सी

First published on: Aug 05, 2026 04:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola