हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

VIDEO: टीम इंडिया की हार के बाद गुस्से से लाल हुए हरभजन सिंह, जमकर सुनाई खरी खोटी

Harbhajan Singh: न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाने के बाद हरभजन सिंह ने टीम इंडिया और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो इस समय चर्चा में है।

विज्ञापन

Harbhajan Singh: भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। 3 मैच की खेली गई सीरीज में भारतीय टीम के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसकी वजह से अपने ही घर पर टीम इंडिया को 12 साल बाद टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी। मुंबई में भारतीय टीम का भी फ्लॉप शो जारी रहा। टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन की वजह से पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह भी निराश दिखे। उन्होंने टीम इंडिया की हार की वजह बताई।

मीडिया से बात करते हुए हरभजन सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की तारीफ की। साथ में उन्होंने ये भी माना कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारतीय टीम से बेहतर खेले। हालांकि अपनी बातचीत में हरभजन कप्तान, रोहित शर्मा की सराहना करते हुए नजर आए। उन्होंने माना कि रोहित शर्मा ही केवल हार के जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि इसकी जिम्मेदार पूरी टीम भी है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ऋषभ पंत के विकेट पर उठा सवाल, क्या थर्ड अंपायर ने कर दी जल्दबाजी?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola