UP Hapur News : योगी राज में एक मनचले का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक सनकी बस ड्राइवर ने खून से लड़की की मांग भर दी। इसके लिए उसने अपने हाथ को काटा था। लड़की के इनकार करने के बाद ड्राइवर नहीं माना और उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने सनकी को हिरासत में ले लिया। आइए वीडियो में देखते हैं कि क्या है पूरा मामला?
यह मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है। बस ड्राइवर ने पहले लड़की को प्यार का इजहार किया, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद भी ड्राइवर नहीं माना और उसने हाथ काटकर लड़की की मांग भर दी। इसे लेकर जब बवाल मचा तो उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। जैसे ही बस हापुड़ पहुंची वैसे ही युवती के घरवालों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
लोगों ने सनकी को जमकर पीटा
इस हरकत पर परिजनों और लोगों ने ड्राइवर को जमकर पीटा। ये लड़की नोएडा की एक कंपनी काम करती है और वह रोजाना इस बस से अपने घर से अप-डाउन करती है। यह घटना लड़की के कंपनी से लौटने के दौरान हुई।
मनचलों में सरकार का खौफ नहीं
एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ उनके प्रदेश में मनचले कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे लगता है कि उन्हें सरकार का खौफ नहीं है।