Hanuman Ji Mool Mantra Benefits: हनुमान जी को संकटमोचन माना जाता है, जिनकी कृपा से बड़े से बड़े संकट से बचा जा सकता है. जहां कुछ लोग भोग अर्पित करके हनुमान जी को खुश करते हैं, वहीं कुछ लोग मंत्र, चालीसा, आरती और चौपाई का पाठ करके उन्हें प्रसन्न करते हैं. दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि हनुमान जी के मंत्रों में अद्भुत शक्ति होती है, जिन्हें जपने से हर मुश्किल से बचा जा सकता है. वैसे तो हनुमान जी के कई मंत्र हैं, लेकिन श्री हनुमतेय नम: को बेहद शक्तिशाली और असरदार माना जाता है. ये हनुमान जी का मूल मंत्र है, जिसके जाप से बार-बार मिल रही असफलता से छुटकारा पाया जा सकता है.
वहीं, जिन लोगों के वैवाहिक जीवन में हर समय क्लेश रहता है, उन्हें भी हनुमान जी के इस मूल मंत्र का जाप करना चाहिए. इससे शादीशुदा जीवन में स्थिरता आएगी और क्लेश कम होंगे. अगर आप जानने को उत्सुक हैं कि श्री हनुमतेय नम: मंत्र का कितनी देर तक जाप करना चाहिए तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.