Dhanu Rashifal 2025

Video: गुरु की कृपा से बढ़ सकती है इस राशिवालों की आमदनी, जल्दबाजी में न करें निवेश

Dhanu Rashifal 2025: गुरु यानी बृहस्पति देव की विशेष कृपा अगस्त माह में धनु राशिवालों के ऊपर बनी रहेगी, जिसके कारण उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं धनु राशि के मासिक राशिफल और अगस्त माह के उपायों के बारे में।

Dhanu Rashifal 2025: गुरु ग्रह, जिसे देवगुरु बृहस्पति और बृहस्पति के नाम से जाना जाता है, उसकी विशेष कृपा अगस्त माह में धनु राशिवालों के ऊपर बनी रहेगी। 21 अगस्त 2025 तक शुक्र देव धनु राशिवालों की जन्म कुंडली के सप्तम भाव में रहेंगे, जहां पर गुरु देव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। लेकिन बृहस्पति की कृपा से आमदनी बढ़ने के योग हैं। हालांकि जल्दबाजी में नए निवेश करने के लिए ये महीना सही नहीं है। यदि पहले से कहीं निवेश किया हुआ है तो उसे लेकर सावधान रहें।

ग्रहों की स्थिति का आकलन करके ये कहा जा सकता है कि अगस्त माह में धनु राशिवालों को धन हानि नहीं होगी। हालांकि खर्च और बचत पर ध्यान देने की जरूरत है। बता दें कि इस वक्त शनि की ढैय्या भी धनु राशिवालों के ऊपर चल रही है। यदि आप जानना चाहते हैं कि शनि की ढैय्या के दौरान धनु राशिवालों को किन-किन मामलों को लेकर सावधान रहना होगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ