हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 18 अक्टूबर तक इस राशि के लोगों के ऊपर बनी रहेगी गुरु की कृपा, नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग

गुरु गोचर के कारण 18 अक्टूबर 2025 तक कई राशिवालों को करियर, सेहत से लेकर आर्थिक स्थिति में लाभ होगा, जिसमें वृषभ राशि के जातक भी शामिल हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 18 अक्टूबर तक वृषभ राशि के राशिफल और उपायों के बारे में।

विज्ञापन
गुरु का गोचर साबित होगा वरदान

गुरु देव को ज्ञान, धर्म, धन, भाग्य, शिक्षा, संतान और विवाह आदि का दाता माना जाता है। बीते दिनों 14 मई 2025, वार बुधवार को देर रात 11 बजकर 20 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति यानी गुरु देव ने मिथुन राशि में गोचर किया है। 18 अक्टूबर 2025 को रात 9 बजकर 39 मिनट तक गुरु देव मिथुन राशि में ही रहेंगे। इस दौरान जहां कुछ लोगों को नुकसान होगा तो कई जातक मालामाल भी हो सकते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 18 अक्टूबर 2025 तक गुरु वृषभ राशि के जातकों के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे, जो उनके लिए शुभ रहेगा। ज्योतिष में दूसरा भाव धन, वाणी और परिवार का होता है।

18 अक्टूबर 2025 तक वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है। पुराने निवेश से लाभ मिलना भी शुरु हो जाएगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें तरक्की मिलने के योग हैं। इसके अलावा कारोबारियों की कुंडली में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। गुरु देव की कृपा से आने वाले दिनों में वृषभ राशिवालों के पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी व सामाजिक और पारिवारिक दोनों तरह के संबंधों में मजबूती आएगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि 18 अक्टूबर 2025 तक गुरु राशि के लोगों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल, उपाय, सावधानी और शुभ अंक-रंग

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola