Aquarius Horoscope 2025

Video: शनि की राशि के लिए कष्टकारी रहेगा बृहस्पति गोचर, बढ़ सकते हैं खर्चें!

Aquarius Horoscope 2025: बृहस्पति देव मार्च माह में गोचर करेंगे जिसका अशुभ प्रभाव कई राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं शनि की राशि कुंभ को बृहस्पति गोचर के कारण कब तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Aquarius Horoscope 2025: देवगुरु बृहस्पति जिसे गुरु भी कहा जाता है उसका शास्त्रों में खास महत्व है। एक तय समय के बाद बृहस्पति देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। खासतौर पर व्यक्ति की बुद्धि, करियर, आर्थिक स्थिति, कारोबार और सेहत में परिवर्तन देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार साल 2025 में 31 मार्च तक शनि की राशि कुंभ के जातकों को बृहस्पति गोचर के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के खर्चों में वृद्धि होगी तो कुछ राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ पाने में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ेगा।

विज्ञापन

इसके अलावा जरूरत से ज्यादा सोच-विचार और आर्थिक निर्णय लेने में ज्यादा देरी करने से भी कुंभ राशि के जातकों को 31 मार्च से पहले नुकसान हो सकता है। हालांकि कुछ और चीजों को लेकर भी कुंभ राशि के जातकों को मार्च माह में सावधान रहना होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि कुंभ राशि के जातकों को 31 मार्च 2025 तक और किन-किन बातों पर ध्यान देने की जरूरत है तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ