
TV के 'राम सीता' हुए नए घर में शिफ्ट, बेहद आलीशान है गुरमीत-देबिना का आशियाना
Edited By Jyoti Singh

Edited By Jyoti Singh
टीवी पर भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी फाइनली अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। कपल ने अपनी जुड़वां बेटियों के साथ करोड़ों के नए घर में गृह प्रवेश किया है। इसके अलावा परिवार के कुछ अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस गुड न्यूज को देबिना ने यूट्यूब पर अपने नए ब्लॉग में शेयर किया है। साथ ही अपने नए घर की झलक भी फैंस को दिखाई है। तस्वीर और वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुरमीत और देबिना का नया आशियाना बेहद आलीशान है।
देबिना बनर्जी ने अपने ब्लॉग में सामान पैक करने की झलक भी फैंस को दिखाई है। ब्लॉग में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने हाऊस हेल्प की मदद से घर का सारा सामान पैक किया है। इसके बाद सारे सामान को नए घर में शिफ्ट किया गया है। इसके बाद देबिना ने अपने नए घर की झलक भी फैंस को दिखाई है। एक्ट्रेस ने दिखाया है कि अपने नए घर में उन्होंने दोनों जुड़वां बेटियों के लिए अलग से खास कमरा बनवाया है। देबिना ने ब्लॉग में बताया है कि वह अपने नए घर को सेट करने के बाद अलग से होम टूर का वीडियो भी बनाएंगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: