Guddu Jamali Net Worth: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में हलचल तेज है। हाल ही में बहुजन समाज पार्टी (BSP) नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। गुड्डू जमाली के सपा में आने से पार्टी मजबूत हुई है। खास बात यह है कि जमाली उत्तर प्रदेश के सबसे अमीर नेताओं में शुमार हैं।
कितनी है गुड्डू जमाली की संपत्ति?
गुड्डू जमाली आजमगढ़ के रसूखदार नेता हैं। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। गुड्डू जमाली की ओर से चुनाव आयोग में दायर 2019 के हलफनामे के मुताबिक, उनकी संपत्ति 195 करोड़ रुपये है। हालांकि ये पांच साल पहले के आंकड़े हैं। इसमें बढ़ोतरी की भी संभावना है। हालांकि जमाली के पास सोने-चांदी के जेवरात नहीं हैं, लेकिन उनकी पत्नी के पास लगभग 23 लाख रुपये के जेवरात हैं।
जमाली के बैंक में करीब 17 लाख रुपये जमा हैं। जमाली ने शेयर-डिबेंचर्स और बॉन्ड्स में भी भारी-भरकम निवेश कर रखा है। बताया जाता है कि इसमें करीब 185 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। पूर्वांचल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में जमाली के 155 करोड़ रुपये के शेयर हैं। गुड्डू जमाली की एजुकेशन की बात करें तो उनके पास एमबीए की डिग्री है।
संबंधित खबरें
फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
8 hrs agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
10 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
14 hrs agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
14 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 day agoखुल गया 6 सेकंड में हुई मुस्कान की मौत का सच, CCTV ने खोला राज!
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
2 days agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines