Video: 'मारते-पीटते थे... दहेज की मांग, ससुराल ही असली दोषी', निक्की के मामले नई एंट्री किसकी?

Video: ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस काफी सुर्खियों में है। इस केस में लगातार नए एंगल निकलकर सामने आ रहे हैं। पहले इसे दहेज के लिए हत्या का मामला कहा गया, उसके बाद सामने आया कि निक्की ने खुद ही आग लगाई है।

Greater Noida Murder case

Video: ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में लगातार कई एंगल निकलकर सामने आ रहे हैं। इस केस में निक्की के ससुराल वालों पर केस दर्ज किया गया, जिसमें 4 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अभी इस केस में निक्की की भाभी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि निक्की को किसी ने नहीं मारा है, उसने खुद ही आग लगाई है। उनका कहना है कि मुझे नहीं लगता है कि दहेज की मांग की जा रही थी, क्योंकि उन्हें बिन मांगे सब कुछ दिया जा रहा था।

भाभी से जब पूछा गया कि आपके कंचन और निक्की के साथ कैसा रिश्ता था? तो उन्होंने कहा कि बुरा रिश्ता था, उनके माता-पिता और भाई मेरे साथ मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि उनकी सोच अच्छी नहीं है। निक्की की भाभी ने कहा कि मुझे 14 महीने हो गए उनसे अलग रहते हुए। उनसे मेरी कोई बातचीत नहीं होती है। वीडियो में देखिए पूरी रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ