क्या डिप्टी CM पर टूट जाएगा 'महागठबंधन'? बिहार में सीट शेयरिंग पर घमासान
Author: News24 हिंदी
2025-10-08 22:24:33
This browser does not support iframes.
Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गठबंधनों में इस समय सीट शेयरिंग को लेकर अंदरूनी खींचतान चल रही है. एक तरफ महागठबंधन में तेजस्वी यादव सबको मैनेज करने की कौशिश कर रहें है. वहीं एनडीए गठबंधन में दो सहयोगी खुलकर अपनी नाराजगी जता रहें हैं. एनडीए के सहयोगी चिराग पासवान की पार्टी बिहार में मिल रही सीटों के ऑफर से नाराज है. वहीं जीतन राम मांझी भी नाराज हो गए हैं और मीडिया में खुलकर अपनी नाराजगी जता भी रहें हैं. चिराग पासवान ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखकर कहा है कि ‘पाप कहा करते थे कि जुर्म सहो मत, जुर्म करो मत, जीना है तो मरना सीखो, कदम-कदम पर लड़ना सीखो’ अब इन शब्दों से अगर चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान को याद कर रहें हैं, तो वो अलग बात है, मगर इन शब्दों से वे बीजेपी या जेडीयू को कोई संदेश दे रहें हैं तो कहीं एनडीए में मुसिबत बढ़ने तो नहीं वाली है.
बात नहीं बनी तो अकेले लड़गें चुनाव-जीतन राम माझी
वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान ने मीडिया के सामने आकर यह भी कहते हैं कि ‘सही समय पर जानकारी साझा करेंगे, बातचीत शुरूआती दौर में है, अभी कुछ बताने का समय नहीं हैं. सही समय आने पर फैसला ले लिया जाएगा’. चिराग पासवान कह तो रहें कि हमारी कोई डिमांड नहीं है, हम नाराज नहीं हैं. मगर सूत्रों से खबर आ रही है कि जो सीटें उन्हें बीजेपी और जेडीयू ने ऑफर की है, उससे वह खुश नहीं हैं. वहीं जीतनराम मांझी ने भी पोस्ट करते हुए साफ-साफ कहा कि ‘हो न्याय अगर तो आधा दो, यदि उसमें भी कोई बाधा हो, तो दे दो केवल 15 ग्राम, रखों अपनी धरती तमाम’. वहीं मीडिया में कहा कि सीटों पर बात नहीं बनी तो अकेले लड़गें चुनाव. पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें.
यह भी पढ़ें- पवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines