Shani Ki Budh Par Drishti

Video: शनि की बुध ग्रह पर दृष्टि पड़ना शुभ है या अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें प्रभाव और उपाय

Shani Ki Budh Par Drishti: शनि और बुध दोनों ही प्रभावशाली ग्रह हैं, जिनकी समय-समय पर एक-दूसरे पर शुभ-अशुभ दृष्टि पड़ती है. आज प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि शनि की बुध ग्रह पर दृष्टि पड़ना कैसा होता है और ऐसी परिस्थिति में कौन-से उपाय करने शुभ रहते हैं.

Shani Ki Budh Par Drishti: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जन्म कुंडली में प्रत्येक ग्रह की स्थिति का व्यक्ति के जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है. यदि किसी एक प्रभावशाली ग्रह की दूसरे प्रभावशाली ग्रह पर दृष्टि पड़ती है तो उसके कारण व्यक्ति के स्वभाव, बुद्धि व रिश्तों में बदलाव आता है. हालांकि, कुछ उपायों को करके ग्रहों की अशुभ दृष्टि से बचा भी जा सकता है.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि जब किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह पर शनि की दृष्टि पड़ती है तो वह जरूरत से ज्यादा चालाक हो जाता है. व्यक्ति केवल अपने बारे में सोचता है और कभी भी किसी को धोखा देने से नहीं डरता है. ऐसे व्यक्ति का भाग्योदय आमतौर पर उम्र 32 के बाद होता है. 32 उम्र से पहले ये लोग स्ट्रगल ही करते हैं. इस बारे में और जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ