हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: गृह क्लेश, खराब सेहत से लेकर पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, बस इस धार्मिक कार्य में करें सहयोग

Astro Tips: आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी कारण परेशान है. हालांकि, कुछ लोग धार्मिक उपायों को अपनाकर अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने का प्रयास भी करते हैं, जिससे उन्हें कहीं न कहीं लाभ भी होता है. आज पंडित सुरेश पांडेय आपको गृह क्लेश, खराब सेहत, पितृ दोष, ग्रह दोष, संतान न होना या शादी में देरी होने आदि की समस्या से मुक्ति पाने के सरल उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Credit- Freepik

Astro Tips: शास्त्रों में जीवन को सुखमय बनाने के लिए विभिन्न उपाय बताए गए हैं. यदि कोई व्यक्ति अपनी परेशानी अनुसार कोई उपाय करता है तो उसे लाभ जरूर होता है. हालांकि, उपायों के अलावा दान और लोगों की मदद करके भी जीवन में आ रही दिक्कतों से छुटकारा पाया जाता है. दरअसल, बिना स्वार्थ के किसी की मदद करना एक पुण्य कर्म है, जिससे पूर्ण के पूर्ण जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है. मान्यता है कि जो लोग बिना किसी फायदे के लोगों की मदद करते हैं, उन पर देवी-देवताओं की भी विशेष कृपा रहती है.

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष है या जो लोग गृह क्लेश, खराब सेहत, शादी न होने की समस्या से परेशान हैं, उन्हें मंदिर निर्माण कार्य में मदद करनी चाहिए. इससे उन्हें अपनी परेशानी से मुक्ति जल्द से जल्द मिल सकती है. वहीं, जिन जातकों की कुंडली में सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति खराब है, उन्हें छोटे या बड़े मंदिर के निर्माण कार्य में सहयोग करना चाहिए. इसके अलावा आप मंदिर के मरम्मत कार्य के लिए दान भी दे सकते हैं. यदि आप इस बारे में और जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Pancham Drishti: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगी मंगल-शनि की ‘पंचम दृष्टि’, पूरी होंगी कई इच्छाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें