Video: 2 जून 2026 तक बुध-बृहस्पति की कृपा से इस राशि वालों को होगा लाभ, नहीं रहेगी पैसों की कमी

Vrishabh 2026 Rashifal And Astro Upay: नववर्ष 2026 कई लोगों के लिए लकी रहने वाला है, जिसमें वृषभ राशि के जातक भी शामिल हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि के 2026 के आर्थिक राशिफल और उपायों के बारे में.

Vrishabh 2026 Rashifal

Vrishabh 2026 Rashifal And Astro Upay: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का उल्लेख किया गया है, जिसमें दूसरा स्थान वृषभ राशि को प्राप्त है. शुक्र ग्रह को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है, जिनका संबंध व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, लव लाइफ, सुंदरता और सुख से है.

विज्ञापन

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि 2026 राशि चक्र की दूसरी राशि यानी वृषभ के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है. 2026 के पहले महीने से लेकर 2 जून 2026 तक वृषभ राशि वालों को बुध ग्रह और बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिस कारण बचत बढ़ेगी और आय के नए स्रोतों से धन लाभ होगा.

विज्ञापन

बता दें कि वृषभ राशि के आमदनी भाव का स्वामी बृहस्पति यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह है, जबकि धन भाव का संबंध बुध ग्रह से है, जो कि 2026 में शुभ फल देने वाले हैं. हालांकि, 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर तक बृहस्पति आपको अपने कर्मों का फल देंगे. इस दौरान बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में अपनी उच्च अवस्था में रहेंगे, जिस कारण खर्चे बढ़ेंगे और बचत करने में थोड़ी मुश्किल आएगी.

यदि आप जानना चाहते हैं कि इसके बाद का समय वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ