हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: पढ़ाई, सेहत, नौकरी और इनकम के लिहाज से 2026 सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें राशिफल

Singh 2026 Horoscope: क्या आपकी राशि सिंह है? अगर हां, तो आपके लिए साल 2026 कुछ मामलों में अच्छा नहीं रहेगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं कि नया वर्ष सिंह राशि वालों के लिए पढ़ाई, सेहत, नौकरी और इनकम आदि के लिहाज से कैसा रहेगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Singh 2026 Horoscope: नववर्ष 2026 का आरंभ हो गया है, जो कई राशियों के लिए कई मायनों में खास रहेगा. हालांकि, उन लोगों की भी कमी नहीं है जो सालभर तनाव में रहेंगे. द्रिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ की राशि सिंह के जातकों के लिए ये साल कुछ मामलों में अच्छा नहीं रहेगा. दरअसल, सालभर इनके ऊपर शनि की ढैय्या रहेगी. इसके अलावा सिंह राशि में केतु ग्रह विराजमान रहेंगे. ऐसे में स्वास्थ्य में भी गिरावट आने की संभावना ज्यादा है. खासकर, 2 जून 2026 से लेकर अक्टूबर 2026 तक कमर, जोड़ों और पेट से जुड़ी समस्याओं के होने की संभावना है.

इसके अलावा 5 दिसंबर 2026 तक राहु और केतु ग्रह आपको मानसिक और शारीरिक कष्ट दे सकते हैं. बता दें कि सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए साल 2026 शुभ रहेगा. मुख्यतौर पर विदेश में पढ़ने वालों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. सिंह राशि के 2026 के राशिफल के बारे में और जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 2026 में किन-किन राशियों को मिलेंगे धन कमाने के सुनहरे अवसर? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वार्षिक राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola