हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: शनि-बृहस्पति की कृपा से अचानक इस राशि के लोगों को होगा धन लाभ, संपत्ति बढ़ने के भी हैं योग

Meen 2026 Rashifal: साल 2026 में शनि ग्रह और बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है. खासकर, मीन राशि के जातकों को धन की कमी से छुटकारा मिलेगा. चलिए विस्तार से जानते हैं 2026 के मीन राशि के आर्थिक राशिफल के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Meen 2026 Rashifal: नववर्ष 2026 का आरंभ हो गया है, जो राशि चक्र की आखिरी राशि मीन के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि मीन राशि के आमदनी भाव के स्वामी शनि महाराज हैं, जबकि धन भाव के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल हैं. जन्म कुंडली में शनि ग्रह और मंगल ग्रह की स्थिति का आकलन करके ये कहा जा सकता है कि साल 2026 में मीन राशि के जातकों को आमदनी बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे. खासकर, शनि महाराज की कृपा से अचानक धन लाभ होने की संभावना अधिक है. इसके अलावा उन लोगों को भी अच्छा-खासा लाभ होगा, जो विदेश में रहकर काम कर रहे हैं या किसी विदेशी कंपनी से जुड़े हुए हैं.

शनि देव की विशेष कृपा से साल 2026 में आपको रुका हुआ धन भी मिल सकता है. साथ ही वाहन खरीदने या घर बनाने की संभावना है. शनि ग्रह के अलावा बृहस्पति यानी देवगुरु बृहस्पति ग्रह की भी आमदनी बढ़ाने में अहम भूमिका रहेगी. यदि आप जानना चाहते हैं कि मीन राशि वालों के लिए निवेश करना साल 2026 के किस महीने में अच्छा रहेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें- Magh Month 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा माघ माह, शुक्र-सूर्य और मंगल-बुध करेंगे गोचर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola