हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: 2026 में अचानक इस राशि के लोगों को होगा लाभ, ग्रहों की कृपा से बढ़ेगी आमदनी

Kumbh Rashifal 2026 & Astro Upay: शनि ग्रह की राशि कुंभ के जातकों के लिए साल 2026 कुछ मामलों में अच्छा रहेगा. खासकर, ग्रहों की कृपा से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी. चलिए कुंभ राशि के 2026 के आर्थिक राशिफल और उपायों के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Kumbh Rashifal 2026 & Astro Upay: 12 राशियों में 11वां स्थान कुंभ राशि को प्राप्त है, जिसके स्वामी शनि महाराज हैं. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि साल 2026 में कुंभ राशि वालों को अपनी आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे. साल के पहले 5 माह में देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के 5वें भाव में रहेंगे, जिसकी वजह से नौकरीपेशा और कारोबारियों की आमदनी स्थिर रहेगी. इस दौरान अचानक लाभ होने के संकेत हैं.

2 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक बृहस्पति आपकी कुंडली के छठे भाव में गोचर करेंगे, जो आर्थिक स्थिति को बिगड़ने से बचाएंगे. इस दौरान आपको खर्चों को कम करने का अहसास होगा. साल 2026 के आखिरी 2 महीने में बृहस्पति आपकी कुंडली के लाभ भाव में रहेंगे, जिसके कारण धन लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे.

यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य ग्रहों का 2026 में कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति पर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Sakat Chauth 2026 Rashifal: 6 जनवरी से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, सकट चौथ पर बनेगा युति दृष्टि योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola