
Video: 2026 में तुला राशिवालों के जीवन में खुशियां आएंगी या सालभर रहेंगे परेशान? जानें वार्षिक राशिफल और उपाय
Written By Pandit Suresh Pandey

Written By Pandit Suresh Pandey
Tula Rashi Varshik Rashifal 2026: वार्षिक राशिफल, राशिफल का एक भाग है, जिसके जरिए सालभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का पता चलता है. इससे व्यक्ति को पहले ही पता चल जाता है कि कब उनके ऊपर कौन-सा ग्रह मेहरबान होगा और उन्हें कब-कब परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, तुला राशिवालों को साल 2026 में कुछ ग्रहों के साथ से लाभ होगा. इस दौरान तुला राशिवालों की सेहत औसत से बेहतर रहेगी क्योंकि शनि आपकी सेहत सुधारने में मदद करेंगे. हालांकि, राहु के कारण पेट या मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.
जून से अक्टूबर 2026 के बीच आपकी सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी. शनि जब वक्री होंगे, तो उसके बाद सेहत में गिरावट आएगी. इस साल आपको कोई बड़ी बीमारी तो नहीं होगी, लेकिन सावधान रहने की जरूरत है. यदि आप जानना चाहते हैं कि तुला राशिवालों की आर्थिक स्थिति और लव लाइफ 2026 में कैसी रहेगी तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: