Grah Gochar 2025

Video: अक्टूबर में इस राशि के लोगों के साथ घटेगी दुर्घटना, पड़ रहा है ग्रहों का प्रभाव

Grah Gochar 2025: आज से 31 अक्टूबर 2025 तक कुछ राशियों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसमें वृश्चिक राशि के जातक भी शामिल हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि इस महीने वृश्चिक राशि के जातकों को कौन-कौन से ग्रहों के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा.

Grah Gochar 2025: ज्योतिष दृष्टि से अक्टूबर का महीना बेहद खास है क्योंकि इस दौरान कई ग्रहों की चाल में बदलाव हो रहा है. ऐसे में राशियों के जीवन में बदलाव आना तय है. खासकर, वृश्चिक राशिवालों को इस महीने नुकसान होने की संभावना अधिक है. द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर में ग्रहों के सेनापति मंगल वृश्चिक राशिवालों की कुंडली के लग्न भाव में रहेंगे, जिससे उन्हें लाभ नहीं होगा बल्कि उनके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है. महीने के पहले भाग में देवगुरु बृहस्पति आपके आठवें भाव में रहेंगे, जिसके कारण धन और घर की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन

वहीं, प्यार, सुख, धन और लग्जरी लाइफ के दाता शुक्र पूरे महीने आपको मिलेजुले परिणाम देंगे, लेकिन वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना ज्यादा है. यदि आप अन्य ग्रहों के प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ