March Horoscope 2025: आज से मार्च माह शुरू हो गया है। ये पूरा महीना धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि के लिहाज से बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान कई प्रभावशाली ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार मार्च में मंगल देव मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे और 19 मार्च को अस्त हो जाएंगे। जबकि 14 मार्च को सूर्य देव मीन राशि में और 29 मार्च को शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में मार्च माह में मीन राशि में सूर्य और शनि की युति भी बनेगी।
सूर्य गोचर से अगले दिन 15 मार्च को बुध देव मीन राशि में वक्री होंगे। वक्री होने के दो दिन बाद 18 मार्च को बुध अस्त हो जाएंगे। ग्रहों की चाल में बदलाव होने के साथ-साथ इस महीने 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण और 29 मार्च को आंशिक सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। हालांकि ये दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे।
आज पंडित सुरेश पांडेय आपको ये बताने जा रहे हैं कि मार्च में शनि समेत 9 ग्रहों की चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन में कैसा परिवर्तन आएगा। साथ ही आपको ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के उपायों के बारे में पता चलेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि मार्च में नवग्रहों की चाल में बदलाव होने से 12 राशियों के ऊपर कैसा प्रभाव पड़ेगा तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Holi 2025: होली से 2 दिन पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत! शुक्र करेंगे राहु के नक्षत्र में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारियों के लिए गुड न्यूज! अब कांग्रेस के वकील लड़ेंगे आपका केस
5 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
6 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
16 hrs ago'परमिशन देने वाली दिल्ली पुलिस कौन होती है...', CJP प्रवक्ता का बड़ा बयान
1 day agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines