Taurus Horoscope 2025
विज्ञापन

Video: सूर्य-बुध समेत इन ग्रहों का वृषभ राशिवालों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, जानें नवंबर का राशिफल और उपाय

Taurus Horoscope 2025: कुछ ही दिनों में नवंबर का महीना शुरू होने वाला है, जो वृषभ राशिवालों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि इस महीने वृषभ राशिवालों के जीवन पर किस ग्रह का कैसा प्रभाव पड़ने वाला है.

Taurus Horoscope 2025: नवंबर के महीने में कई बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घट रही हैं, जिनका प्रभाव मानव जीवन पर तो पड़ेगा ही, साथ ही प्रकृति में भी बदलाव देखने को मिलेगा. हालांकि, राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को पहले ही ये पता चल सकता है कि कब उन्हें किस ग्रह से लाभ होगा और कब-कब कौन-कौन से ग्रह परेशानी को बढ़ाएंगे. ज्योतिष शास्त्र में वृषभ को राशि चक्र में दूसरा स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी प्रेम, धन, लग्जरी लाइफ, सुख और कला के दाता शुक्र हैं.

द्रिक पंचांग के अनुसार, नवंबर में वृषभ राशिवालों की टेंशन कई ग्रह बढ़ाएंगे. 16 नवंबर तक सूर्य आपके छठे घर में नीच राशि में विराजमान रहेंगे, जिसका अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा. ऐसे में इस दौरान जल्दबाजी में कोई काम न करें. खासकर, साझेदारी में काम कर रहे जातक किसी से झगड़ा न करें, बल्कि अपने काम पर ध्यान दें. इस दौरान मंगल की ऊर्जा प्रबल रहेगी, जिस कारण बात-बात पर क्रोध आएगा. इसके अलावा अचानक खर्च बढ़ेगा, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रहेगा.

विज्ञापन

अगर आप जानना चाहते हैं कि अन्य ग्रहों का कैसा प्रभाव इस महीने वृषभ राशिवालों के जीवन पर पड़ने वाला है तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ