'BJP-JDU से कोई संबंध नहीं...', हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

Hindu Svaabhimaan Yatra: हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर उठे विवाद के बाद गिरिराज सिंह ने कहा कि ये यात्रा गैर-राजनीतिक है। वे स्वामी दीपंकर के साथ हिंदुओं को जगाने के लिए ये यात्रा निकाल रहे हैं।

Giriraj Singh Reaction on BJP JDU Comment

Giriraj Singh Reaction on BJP JDU Comment: केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वे 18 अक्टूबर को भागलपुर से करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर विपक्ष के अलावा जेडीयू और बीजेपी भी सवाल उठा चुकी है। पार्टी ने उनकी यात्रा से पल्ला झाड़ते हुए कहा था सबका साथ, सबका विकास। अब इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान भी सामने आ गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये यात्रा गैर राजनीतिक है ना इसका बीजेपी-जेडीयू से कोई संबंध हैं और ना ही एनडीए से।

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कहा कि मैं स्वामी दीपंकर के नेतृत्व में हिंदू बनकर जा रहा हूं। हिंदुओं को जगाने के लिए हम स्वामी दीपंकर महाराज के नेतृत्व में यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हिंदुओं को जगाना जरूरी है, क्योंकि जिस तरह से कश्मीर से पलायन हुआ। बांग्लादेश और पाकिस्तान में हम दुर्दशा देख चुके हैं। वहां हमारी बेटियां शादी के मंडप से उठ गई। आइये वीडियो के जरिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ