Ghazipur Bus Fire: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बस पर हाईटेंशन तार गिरने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि बस के पास हाईवे पर चलने का परमिट नहीं था। जिस वजह से वह कच्चे रास्ते से जा रही थी। जब जांच एजेंसियों ने इस बात की पता लगाया कि तार अचानक कैसे टूट गया तो पता चला कि हाईटेंशन तार कई दिनों से झुका हुआ था। लेकिन प्रशासन ने इसे ठीक नहीं किया, जो हादसे का कारण है।
बस में सवार थे 35 लोग
बता दें कि बस में कुल करीब 35 लोग सवार थे। जिसमें से 6 लोगों की मौत हो गई है। बारातियों की यह बस मऊ के खिरिया काझा से मरदह जा रही थी। रास्ते में इस पर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गिर गया। जिससे बस में आग लग गई। हादसे में झुलसे तकरीबन दो दर्जन से अधिक लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यूपी सरकार ने मरने वालों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
12 hrs agoक्या विपक्ष के प्रदर्शन के बाद ज्ञानेश कुमार को देना पड़ेगा इस्तीफा?
1 day agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
1 day agoहार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
1 day agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
1 day agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines