हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गौतम गंभीर की कोचिंग में खत्म हुआ इन 5 खिलाड़ियों का करियर? वनडे-टेस्ट में करते थे धमाकेदार प्रदर्शन 

Gautam Gambhir: टीम इंडिया का टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बहुत नीचे गिरा है. घरेलू मैदान पर भी भारत अब वनडे और टेस्ट सीरीज हारने लगा है. जिसके कारण ही टीम मैनेजमेंट पर कई बड़े सवाल भी खड़े हो रहे हैं. फैंस को अब उन 5 खिलाड़ियों की याद आने लगी है, जो कभी टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के बड़े मैच विनर खिलाड़ी हुआ करते थे.

विज्ञापन
Head Coach Gautam Gambhir

Gautam Gambhir: साल 2024 तक टीम इंडिया घरेलू मैदान पर टेस्ट और वनडे में अजेय थी. घरेलू मैदान पर सालों से किसी टीम ने भारत को नहीं हराया था, लेकिन गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत इन दोनों फॉर्मेट में फेल हो रहा है. ऐसे में उन 5 खिलाड़ियों को फैंस याद कर रहे हैं, जिन्हें गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया में मौका ही नहीं मिल रहा है. इन खिलाड़ियों ने कभी टीम इंडिया को टेस्ट और वनडे में अपने दम पर कई मुकाबले जिताए थे. 

इन 5 खिलाड़ियों का करियर हुआ खत्म 

गौतम गंभीर की कोचिंग में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को मौका नहीं मिल रहा है. शमी ने वनडे और टेस्ट दोनों में ही कमाल का प्रदर्शन करके टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. उसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिल रहा. कुछ ऐसा ही हाल वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के मैच विनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल का भी है. चहल को भी मौका नहीं मिल रहा है. टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले इशांत शर्मा, उमेश यादव और अजिंक्य रहाणे को भी मौका नहीं मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें: टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया कैसे बनेगी चैंपियन? कप्तान शुभमन गिल का मास्टर प्लान तैयार

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों के इम्पैक्ट को जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: अय्यर-कुलदीप बाहर, रिंकू को मिला मौका, पहले T20I में ऐसी है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola