Ganpat Gaikwad Poster: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना और बीजेपी के बीच टेंशन बढ़ रही है। अब एक पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, शिंदे के गढ़ ठाणे जिले में ‘सबकुछ ठीक नहीं चलने’ की स्थिति देखने को मिल रही है। यहां बीजेपी और शिंदे गुट में संघर्ष देखने को मिल रहा है। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस स्टेशन में शिवसेना नेता और सांसद श्रीकांत शिंदे के करीबी महेश गायकवाड़ पर गोली चला दी थी। इसमें महेश घायल हो गए थे। इसके घटना के बाद से ही बीजेपी-शिवसेना के बीच तकरार बढ़ती दिखाई दे रही है।
सीएम शिंदे नहीं आए नजर
गणपत गायकवाड़ के विधानसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं। खास बात यह है कि विकास कार्यों की जानकारी देने वाले पोस्टर पर पीएम मोदी समेत राज्य बीजेपी तक के नेताओं के फोटो हैं, लेकिन सीएम शिंदे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। एनसीपी नेता और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की भी तस्वीर है, लेकिन सीएम शिंदे को कहीं जगह नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि इस पोस्टर के सामने आने के बाद बीजेपी-शिवसेना के बीच कोल्ड वॉर बढ़ गया है।
संबंधित खबरें
JIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
5 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
6 hrs agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
10 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
14 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
1 day agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
1 day agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO का IPO 'ग्लोबल राज' का प्लान, जानिए पूरी डिटेल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines