Lady Don Anuradha Kala Jathedi Marriage

Lady Don के साथ Gangster लेगा 7 फेरे, शादी का कार्ड नहीं आधार कार्ड दिखाकर मिल रही मेहमानों को एंट्री

Kala Jathedi Anuradha Choudhary Wedding: कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। वहीं शादी कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हो रही है। इसमें मेहमानों से ज्यादा पुलिस जवान नजर आएंगे। वहीं शादी में आए मेहमानों को एंट्री भी चेकिंग करके, पहचान की शिनाख्त करके दी गई।

Kala Jathedi Anuradha Choudhary Wedding: देश का कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी आज लेडी डॉन अनुराधा चौधरी के साथ 7 फेरे लेने जा रहा है। शादी दिल्ली के द्वारका में संतोष गार्डन में होगी। यह बैंक्वेट हॉल तिहाड़ जेल से 8 किलोमीटर दूर है। इस रास्ते को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है। सादी वर्दी में हाईटेक हथियारों के साथ कमांडो और दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन

संतोष गार्डन को अभेद्य किला बना दिया गया है। ड्रोन और CCTV कैमरों से शादी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शादी में करीब 250 मेहमान आए हैं, जिन्हें एंट्री बारकोड दिखाकर मिली। वहीं मेहमानों के हाथ में भी वेडिंग कार्ड नहीं, बल्कि आधार कार्ड नजर आया, जिसकी चेकिंग करके मेहमानों को बैंक्वेट हॉल में एंट्री मिली, देखिए यह वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ