हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एक अनोखी शादी! घोड़ी नहीं, पुल‍िस वैन में आया दूल्‍हा; पुल‍िसवाले कर रहे बारात का 'वेलकम'

Kala Jathedi-Anuradha Chaudhary Wedding: आज गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी होने जा रही है। यह शादी खुद पुलिसवाले करा रहे हैं। यह अनोखी शादी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हैं। इसमें दूल्हा किसी घोड़ी पर नहीं, बल्कि पुलिस वैन से शादी के मंडप पर पहुंचा है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

Kala Jathedi-Anuradha Chaudhary Wedding: हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की आज लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज से दिल्ली के द्वारका में शादी होने जा रही है। इस शादी की लोगों में काफी चर्चा है। पुलिस ने दोनों की शादी को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। काला जठेड़ी पुलिस वैन में दूल्हा बनकर शादी के मंडप पर पहुंचा है। जठेड़ी को कोर्ट ने शादी के लिए पेरोल दी हुई है। बारात तिहाड़ जेल से बैंक्वेट हॉल पहुंची है। चार राज्यों की पुलिस सुरक्षा में तैनात हैं।

बता दें कि संदीप और अनुराधा की लव स्टोरी आज से तीन साल पहले शुरू हुई। दोनों आपराधिक मामलों में फरार चल रहे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात हुई। बाद में, दोनों ने हरिद्वार में शादी कर ली, लेकिन इसे कानूनी मान्यता नहीं मिली। इसलिए दोनों ने अब फिर से शादी करने का फैसला किया है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola