हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: किसानों और सरकार प्रतिनिधियों के बीच चौथे दौर की बैठक, क्या आएंगे नतीजे?

Farmers Protest: इससे पहले किसान नेताओं और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तीन राउंड की बैठक हो चुकी है। किसानों की मांग है कि किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। शहीद परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। किसान आंदोलन दिल्ली कूच के छह दिन बीत चुके हैं। दिल्ली और यूपी के प्रवेश प्वाइंट पर किसान कड़ी सुरक्षा की गई है।

विज्ञापन
किसानों की चौथे दौर की बैठक

Farmers Protest: किसानों और सरकार प्रतिनिधियों के बीच रविवार को चौथे दौर की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद हैं। इससे पहले किसान और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच तीन दौर की बैठक हो चुकी है। दोनों तरफ से एक-दूसरे का पक्ष सुनने के बाद यह तीनों बैठकें बेनतीजा निकलीं। चंडीगढ़ में चल रही इस बैठक से उम्मीद है कि दोनों पक्षों के प्रतिनिधि कोई रास्ता निकलें। इस बैठक में सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नित्यानंद राय और अर्जुन मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद हैं। बता दें किसानों के आंदोलन को छह दिन बीत चुके हैं। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर समेत दिल्ली और यूपी के कई प्रवेश मार्गों पर किसानों ने डेरा डाला हुआ है। वहीं, दिल्ली के एंट्री प्वाइंट सिंघू  बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, कापसहेड़ा और अन्य जगहों पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ी हुई है। किसान एमएसपी बढ़ाने, मसाला खरीद के लिए अलग आयोग बनाने, किसान आंदोलन में हुए मुकदमों को रद्द करने समेत अपनी अन्य मांगों पर अड़े हुए हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola